सेमरिया मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास सीधी से डागा जा रही बस अचानक हुई अनियंत्रित बस पलटी,14 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

सेमरिया मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास सीधी से डागा जा रही बस अचानक हुई अनियंत्रित बस पलटी,14 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल


समय सवेरा न्यूज, सीधी। जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा यह सड़क हादसा आज शुक्रवार को दोपहर 3 हुआ है। जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को बस से बाहर निकाला। लेकिन उसमें से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और कई ऐसे अपनी हैं जिन्हें मामूली चोटें लगी हैं। बहरहाल अभी किसी के मौत होने की खबर नहीं आई है। वहीं ग्रामीण समाजसेवी प्रभात वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह हादसा से मरिया के मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास हुआ है जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसकी वजह से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट और शासकीय एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में ले जाया गया है जहां उनका इलाज अभी चल रहा है।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024