युकां प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली गई बाइक रैली

युकां प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली गई बाइक रैली

युकां प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली गई बाइक रैली

- बढ़ौरा शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना, जिले की जनता की सुख समृद्धि को लेकर किया कामना

समय सवेरा न्यूज,सीधी। ऐसे समाजसेवी एवं युवा नेता जो सदैव जनता के साथ मिलनसार रूप में मिलते आ रहे हैं, जिन्हे कि कांग्रेस ने उनकी महत्वों को बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव के साथ-साथ सिंगरौली एवं जबलपुर का युकां प्रभारी भी बना दिए हैं। प्रदेश युकां महासचिव प्रकाश सिंह परिहार को पद मिलने के बाद प्रथम आगमन पर जिले में उनका जोरदार स्वागत हुआ। बढ़ौरा शिव मंदिर में आगमन के बाद पूजा अर्चना की गई साथ ही उन्होने भगवान शिव से जनता की भलाई एवं कल्याण की मन्नते की साथ ही कांग्रेस को विजय दिलाने की भी मांगें की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे, बढ़ौरा शिव मंदिर से लेकर पूरे शहर में बाइक रैली के साथ उनके गृहग्राम मड़रिया तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किए हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश सिंह परिहार ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन हमे सदैव साथ रहा है। हम सभी युवाओं एवं वरिष्ठ नेताओं का तहेदिल से स्वागत करते हैं। जिस तरह हमे यह जिम्मेदारी प्रदेश के शीर्ष नेताओं द्वारा दी गई है वह जिले के विकास एवं भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर हम सदैव संघर्ष करेंगे। उन्होने कहा कि इसके पहले भी हम जनता को जोडऩे का काम करते आ रहे हैँ। खेल का माध्यम हो या अन्य माध्यम हो भाजपा सरकार की नाकामी एवं जनता के साथ सदैव मिलकर काम करने की मेरी शुरू से भावना रही है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, दिग्विजय सिंह राहुल, करूण सिंह, दीपक बघेल, प्रदीप, राहुल सिंह चौहान, प्रमोद सिंह बंजारी, संदीप सिंह, एड. अशोक कोरी, संजय सिंह, ओंकार सिंह कर्चुली, दीपक मिश्रा समेत अंजू सिंह बघेल, शिवम सिंह, वेशराज सिंह, अभिनव सिंह, सूर्यांश सिंह, नवीन पाण्डेय, प्रभात सिंह, देव यदुवंशी, पियूष गौतम, राहुल सिंह छिरौही, स्वादीप सिंह सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही है। जिन्होने बाइक रैली के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किये हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले भी प्रकाश सिंह परिहार द्वारा खेल के माध्यम से करीब कई वर्षों से सीधी विधानसभा में एक अलग पहचान बनाई है। हर लोगों के साथ अपनापन दिखाते हुए उनके द्वारा लोगों के साथ संघर्ष की राजनीति सहित समाजसेवा के रूप में काम करते आ रहे हैं। उनके प्रथम आगमन पर वे बढ़ौरा शिव मंदिर में पूजा अर्चना किए इसके बाद वाहनों के जत्थे के साथ वाहन रैली के रूप में सीधी शहर से घूमते हुए उनके मड़रिया तक कांग्रेस पार्टी जयकारों के गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। इस तरह के युवा की आज भी आवश्यकता है शायद इसी वजह से कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हे इस तरह का महत्व दिए हैं कि आज युवाओं को साथ लेकर चलने वाले प्रकाश परिहार की कांग्रेस को जरूरत है।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024