समय सवेरा न्यूज, सीधी। श्री तिवारी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बंटाधार प्रदेश बना दिया था। कांग्रेस के राज में प्रदेश का बजट 3000 करोड़ हुआ करता था जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य में साढे तीन लाख करोड़ से अधिक का है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि एक नहीं सैकड़ों हजार योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए, प्रदेश को विकसित बनाने के लिए और जनता जनार्दन के जीवन स्तर को उठाने के लिए चल रही हैं, जिसे आज जनता बखूबी समझती है।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रदेश महामंत्री विधायक श्री तिवारी ने कहा कि यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस के मनमोहन सिंह के राज में 2G कितने रुपए में चलता था, किंतु आज 5 जी और सिक्स जी का जमाना है। दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डाटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। हर घर में एक नहीं तीन-तीन, चार-चार मोबाइल है और धकाधक चलने वाली इंटरनेट की सुविधा है। हर व्यक्ति आज हाईटेक हो चुका है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पित नीतियां हैं।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान संत रविदास मंदिर निर्माण रथ यात्रा के संदर्भ में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस यात्रा में जिले की प्रसिद्ध 21 नदियों के जल और मिट्टियां एकत्रित कर रखी जाएगी। जिसमें लाखों लाख जनता जनार्दन का समागम होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने जिले वासियों से अपील की है कि वे इस सामाजिक समरसता यात्रा में सहभागी होकर, अपने राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करें। भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य और जन जागरण का हेतु बनाने के लिए जुटी हुई है। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ मनीला सिंह चौहान ने किया।
.jpg)