चुनाव से पहले कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा, 7 जगहों पर सात नेता करेंगे नेतृत्व

Ajay Singh Rahul And Kamleshwar Patel Congress Sidhi

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 1400 तो वही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल 1900 का सफर तय करेंगे

समय सवेरा न्यूज, सीधी। साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने तो एमपी चुनावों के लिए कैंडिडेट की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन उसकी तैयारियां जोरों पर है। इस बीच राज्य में कांग्रेस सात बड़े नेताओं के साथ राज्य के सात अलग-अलग इलाकों में एक 'जन आक्रोश यात्रा' निकालने जा रही है। 

क्या है उद्देश्य ?

इस यात्रा के बारे में बात करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और राज्य अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 18 सालों की प्रदेश की बदहाली और बर्बादी का जनता में भाजपा राज के खिलाफ जो असंतोष था, वो अब जनाक्रोश में तब्दील हो गया है। सुरजेवाला ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा राज के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस और कमलनाथ के प्रति जनता में जोश दिखाई दे रहा है। जनता की इसी आवाज़ को सुनकर कांग्रेस 'जनाक्रोश यात्रा' का आगाज कर रही है। इस दौरान सुरजेवाला ने कांग्रेस की सरकार आने पर किए गए वादों को भी दोहराया।

कौन-कौन करेगा नेतृत्व ?

मिली जानकारी के अनुसार, जन आक्रोश यात्रा में प्रदेश की जनता कुल 11 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा को पूरा करने के लिए पार्टी के सात नेता नेतृत्व करेंगे। इन नेताओं में राज्य के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 1700 किलोमीटर, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल 1900 किलोमीटर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 1400 किलोमीटर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी 1400 किलोमीटर, कांतिलाल भूरिया 1700 किलोमीटर और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी 1700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

ये रहेगा अजय सिंह राहुल एवं कमलेश्वर पटेल का रूट 

जानकारी के मुताबिक अजय सिंह राहुल 1400 किलोमीटर का सफर तय करेंगे जिसमे सेमरिया, सिरमौर, त्योंथर, मऊगंज, देवतालाब मनगवां, रीवा, गुढ़, चुरहट, सीधी, मानपुर, बांधवगढ़, बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद, पाटन, सिहोरा, पनागर, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम, बरगी, गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, उदयपुरा, भोजपुर, सिलवानी शामिल है। वही कमलेश्वर पटेल 1900 किलोमीटर का सफर तय करेंगे जिसमे चितरंगी, सिहावल, सिंगरौली, देवसर, धौंहनी, जैतपुर, कोतमा, 202:20 अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी, बिछिया, बैहर, लांजी, बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, परसवाड़ा, मंडला, निवास, शहपुरा, जयसिंहनगर, व्यौहारी, अमरपाटन, मैहर, रामपुर बघेलान, सतनाख् नागौद, रैगांव, चित्रकूट, पन्ना शामिल है।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024