सीधी विधानसभा सीट पर 15 साल से केदारनाथ शुक्ला का कब्जा, क्या भाजपा के गढ़ में कांग्रेस लगा पाएगी सेंध

भाजपा केदारनाथ शुक्ला विधायक

कांग्रेस इंद्रजीत कुमार पटेल

कांग्रेस अर्जुन सिंह

प्रजा सोशलिस्ट पार्टी चंद्र प्रताप तिवारी

समाजवादी पार्टी कृष कुमार सिंह (भंवर साहब)

समय सवेरा न्यूज, सीधी। विधानसभा सीधी सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां से केदारनाथ शुक्ला विधायक है। इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। साल 2008 से लगातार तीन बार यहां से भाजपा जीतती आई है। करीब 2 लाख मतदाताओं वाली सीधी सीट पर जनता में राज्य सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 49311 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 69297 वोट मिले थे। बीजेपी के केदारनाथ शुक्ला ने कांग्रेस के कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी को 19,986 वोट से हराया था। सीधी के सियासी समीकरण की बात की जाए तो पिछले 15 साल से यहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। पिछले तीन चुनावों में भाजपा को मिली जीत से इसे भाजपा का गढ़ कहा जा रहा है। लेकिन 2008 से पहले यहां कांग्रेस भी भारी मतों से जीतती आ रही थी। अब एक बार फिर कांग्रेस जीत को लालायित है। सीधी विधानसभा सीट पर कब कौन बाजी मार जाए ये जनता का मूड तय करता है। सीधी में कुल मतदाता पुरुष मतदाता 117643 है जबकि महिला मतदाता 106418 है।

सीधी विधानसभा का इतिहास

सीधी विधानसभा के इतिहास में जाए तो 2018 में भाजपा से केदारनाथ शुक्ला, 2013 में भाजपा से केदारनाथ शुक्ला, 2008 में भाजपा से केदारनाथ शुक्ला, 2003 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में समाजवादी पार्टी से कृष कुमार सिंह (भंवर साहब), 1998 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में भाजपा से केदारनाथ शुक्ला, 1993 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में कांग्रेस से कृष्ण कुमार सिंह, 1990 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में कांग्रेस से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, 1985 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में कांग्रेस से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, 1980 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में कांग्रेस से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, 1977 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से इंद्रजीत कुमार एवं गोपद बनास विधानसभा में जनता पार्टी से राम खेलवान, 1972 सीधी विधानसभा में कांग्रेस से अर्जुन सिंह एवं गोपद बनास विधानसभा में काँग्रेस जगवा, 1967 सीधी विधानसभा में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से के. पी. सिंह एवं गोपद बनास विधानसभा में कांग्रेस से एल सिंह, 1962 सीधी विधानसभा में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चंद्र प्रताप तिवारी एवं गोपद बनास विधानसभा में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से दाधी सिंह, 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चंद्र प्रताप तिवारी ने सीधी विधानसभा में अपनी जीत दर्ज कराई थी।  

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024