भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ यात्रा ऐतिहासिक:- ज्ञान सिंह
समय सवेरा न्यूज, सीधी। कांग्रेस द्वारा पिछले वर्ष सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा ग्राम बम्हनी में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रवक्ता कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर समरसता भोज आयोजित किया गया है जिसमें सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया तत्पश्चात बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ धरना दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत की थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। यह यात्रा 145 दिन चली थी। उन्होंने यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं की, बल्कि देश के लोगों के लिए की है। उनका मकसद उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो देश की बुनियाद को नष्ट करना चाहती है। नेता राहुल गांधी ने 3500 कि.मी. से अधिक की यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी। पार्टी की यात्रा के संदेशों आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही से गणतंत्र को खतरे को लोगों तक पहुंचाने में सफल रही।यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी इस उपलब्धि को बड़े स्तर पर मना रही है। आयोजित समरसता भोज में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया उक्त जानकारी विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।
विद्युत विभाग की तानाशाही और लापरवाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं समरसता भोज के पश्चात कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ धरना दिया गया अघोषित बिजली कटौती मनमाना बिजली की बिल वसूली जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने सहित विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि इस वर्ष बारिश ना के बराबर हुई है पानी की आवश्यकता में किसानों की खड़ी फसल सूख रही है लेकिन विद्युत विभाग का लापरवाही और तानाशाही रवैया के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है जिला अध्यक्ष ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्बाध विद्युत आपूर्ति किसानों को की जाए नहीं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी उन्होंने भाजपा सरकार के ऊपर को किसान विरोधी बताया और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश का किस भाजपा को सबक सिखाएगा। कार्यक्रम को दया शंकर पाण्डेय, विनोद मिश्रा नवीन सिंह, विनोद विश्वकर्मा, श्यामलाल राठौर, माथुरा कोल अरविन्द तिवारी ने भी संबोधित किया मंच संचालन विधिपूजन दुबे द्वारा किया गया कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द तिवारी संकट, दिनेश सिंह, श्यामलाल राठौर प्रहलाद प्रजापति, बंशरूप साकेत, कामता प्रसाद मिश्रा, रितेश मिश्रा, मुनेद्र साकेत, रमेश सिंह,दिनकर प्रसाद पाण्डेय, शिवभगत केवट, बुद्धिसेन प्रजापति, निशांत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, विधिपूजान दुबे, मो. सुलेमान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मातृशक्ति युवा साथी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
.jpg)