मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

सुजाता एवं प्रमोद मिश्रा अभाअ परिषद महाकौशल प्रांत के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य मनोनीत

सुजाता एवं प्रमोद मिश्रा अभाअ परिषद महाकौशल प्रांत के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य मनोनीत सुजाता एवं प्रमोद मिश्रा अभाअ परिषद महाकौशल प्रांत के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य मनोनीत

सीधी। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्रीमती सुजाता मिश्रा एवं प्रमोद कुमार मिश्र को अधिवक्ता परिषद के महाकौशल प्रांत के कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हुए हैं। 

विगत दिनों अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति एच पी सिंह, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रम दुबे की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल ने नाम की घोषणा की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजाता मिश्रा एवं प्रमोद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि न्याय मम: धर्म: के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश के शोषित वंचित व्यक्तियों को न्याय दिलाने एवं भारतीय नए कानून के प्रचार प्रसार का कार्य किए जाएंगे। 

नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा प्रदेश नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया।