राज्य मंत्री ने हाई स्कूल चुरकी में किया स्कूल चले अभियान का किया शुभारंभ

राज्य मंत्री ने हाई स्कूल चुरकी में किया स्कूल चले अभियान का किया सुभारंभ

कोई भी बंच्चा प्रवेश से वंचित न रहे :- राज्य मंत्री श्रीमति राधा सिंह

सिंगरौली। स्कूल चले हम अभियान को जन आंदोलन में परिणित करने की दृष्टि से श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण मध्यप्रदेश शासन के द्वारा हाई स्कूल चुरकी में पहुंच कर अभियान का सुभारंभ किय गया । उन्होने प्रवेशी बच्चो का फूल माला से स्वागत कर उत्सहवर्धन किया । उन्होंने उपस्थित अविभावकको जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य है कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे आप सबसे मेरा आग्रह है कि अपने बच्चे बच्चियों को स्कूल अवश्य भेजे।मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बच्चो को निःशुल्क पठाया पुस्तक , गणवेश , एवं मध्यान भोजन प्रदान किया जा रहा है ताकि बच्चे विद्यालय में आकर बिना किसी आभाव के शिक्षा प्राप्त कर सके। राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षा ही हमें ज्ञान का मार्ग और जीवन की कला सिखाती है। शिक्षा से ही हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है।
उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होने के लिए भी उच्च शिक्षा आवश्यक है। हर विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप पढ़ाई करे। उन्होंने कहा कि विद्या अध्ययन तपस्या की तरह है। इसकी सफलता में ही जीवन की सफलता निहित है।उन्होंने छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की जानकारी ली। कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश दिलाएं एवं नियमित रूप से विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें स तथा सभी शिक्षकों को हिदायत दी कि विद्यालय में समय से समय तक उपस्थित होकर अध्यापन का कार्य करें शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों के अधोसंरचना के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे । इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती सिंह के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत चुरकी,राम जी गुर्जर ,जनपद सदस्य, सुग्रीव पाठक, अनुविभागीय अधिकारी, चितरंगी सुरेश जाधव, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, बी आर सी सी सियाराम भारती, एवं छात्र एवं उनके अभिभवक सहित में ग्रामीण जंन शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024