मौके पर पहुंचे जमोडी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ समझ में नहीं आया तो इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी. तब जाकर एटीएस और IB सहित कई जांच एजेंटीयों ने 5 दिनों से लगातार पकड़े गए मुस्लिम युवक से सभी पहलुओं पर कड़ी पूछताछ की. तब जाकर खुलासा हुआ कि पकड़ा गया युवक बांग्लादेश का निवासी है, जो कोलकाता के रास्ते वर्षों पहले भारत में दाखिल हुआ था. युवक भटकते -भटकते सीधी पहुंच गया था, जिसका नाम रूहुल आमीम है. यब बरसों से सीधी में रहकर अपना गुजारा कर रहा था.
