गाँधी विद्यालय के बच्चे सम्भाग स्तरीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खेल प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना हुनर

गाँधी विद्यालय के बच्चे सम्भाग स्तरीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खेल प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना हुनर

सीधी। सीधी जिला के उत्कृष्ट विद्यालय में फ्रीस्टाइल कुश्ती जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे गांधी विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में हिस्सा लिया और इनका चयन सम्भाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हुआ  फ्रीस्टाइल कुश्ती बालिका मिनी सृष्टि सिंह 44 किलोग्राम बालक मिनी कर्तव्य द्विवेदी 38 किलोग्राम सूर्यांश सिंह 50 किलोग्राम अपने-अपने वजन में इन सभी खिलाड़ी सम्भाग  स्तरीय फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित हुये।  
 इसका अयोजन रीवा जिले में दिनांक 25 सितम्बर से 26 सितम्बर तक किया जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक फादर थोमस तेलेकाट प्राचार्या सिस्टर लिन्सी, वाईस प्राचार्या सिस्टर हेलेना माननीय जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल मिश्रा  जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पांडे ब्लॉक अधिकारी, दिलीप वर्मा पी टी आई किर्ती सिंह, मोहम्मद अशरफ, आर.बी. सिंह, नुरु स्लाम मंडलिक मिश्रा खेल युवा कल्याण विभाग खेल प्रशिक्षक मनिन्द खान, सूरज शुक्ला, माखन मिश्रा, रोशन जायसवाल गाँधी विद्यालय के पी.टी.आई. मो0 मामून अन्सारी, पी.टी. आई. हेलेन तिर्की एवं विद्यालय के समस्त परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। 

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024