सीधी। संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक रीवा में हुआ था इस प्रतियोगिता में सीधी जिले के अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है,विदिशा मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा जिसमे फाइट कर ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सीधी जिले से ताइक्वांडो फाइटर बालक मिनी वर्ग में, कृष्ण कुमार सेन-25 किलोग्राम, बालिका मिनी वर्ग में, आसमा सिंह-32 किलोग्राम, एवं बालक जूनियर वर्ग में, आयुष पांडे-51 किलोग्राम मे ताइक्वांडो फाइट खेल मे सम्मिलित होंगे।
विद्यालय के संचालक सौरभ सिंह ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को किसी न किसी खेल मे अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए, खेल से तन और मन दोनो स्वस्थ रहता है। खेल से बच्चों मे खेल भावना विकसित होती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। खेल प्रशिक्षक अरविंद अवधिया के कुशल मार्गदर्शन में इस विद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर वर्ष राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेते हैं। यह सिलसिला विगत कई वर्षों से चला आ रहा है। छात्रों की उपलब्धि में प्रबंधक राम सिंह तोमर, संचालक सौरभ सिंह,प्राचार्या दीपिका सिंह,प्रधानाध्यापक डी पी मिश्र, अर्चना मिश्रा, भाग्या सिंह, सुषमा मिश्रा, रानू मिश्रा अजय गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई प्रेषित की, व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराने की शुभकामनाएं दी हैं।