सीधी,रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दण्डवत होकर तमाम कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, अपने चहेते नेता को क्षेत्र की जनता अपने बीच पाकर मानों खुसी का ठिकाना न रहा। बदले में श्री सिंह ने भी विश्वास जताते हुए कहा कि मैं भले ही मुख्य मंत्री की कुर्सी पर नहीं हॅू पर जनता की सेवा के लिये चौबिसों घंटे कार्यरत था, हॅू और जीवन पर्यन्त रहुॅगा। मेरे विंध्य की जनता विश्वास करे कि टाइगर अभी जिन्दा है। अपने उद्बधोन में श्री सिंह ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर जम कर आलोचना करते हुए बताया कि बैसाखी के सहारे चल रही कॉग्रेस सरकार कभी भी धरासायी हो सकती है, ये अलग बात है कि ये बयान भाजपा का नहीं अपितु कॉग्रेस के वरिष्ट नेता का है।
छत्रसाल स्टेडियम सीधी से कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्याकर्ताओ को सम्बोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ।
छत्रसाल स्टेडियम सीधी से कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्याकर्ताओ को सम्बोधित करती सांसद रीती पाठक ।