सीधी । बहरी थाना क्षेत्र के गजरहा गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ़्तार में जा रहा आटो अंधे मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौत हो गई।
घायल रमाकांत पिता बैजनाथ साकेत 16 वर्ष निवासी चोराही के अनुसार घटना के दौरान गजरहा से आटो क्र. एमपी 53 आर 2132 में सवार होकर 8 लोग बहरी बाजार जा रहे थे। ग्राम गजरहा में तेज रफ़्तार में पहुंचा आटो श्री चंदेल के घर के सामने अंधे मोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जाकर पलट गया। घटना के दौरान आटो में 8 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोंटे आई। ज्यादा चोंटे आने पर जिला अस्पताल में जग्यसेन साकेत पिता ददई साकेत 35 वर्ष, अर्चना साकेत पति राकेश साकेत 21 वर्ष, मुन्नी साकेत पति जागेश्वर साकेत 45 वर्ष, बेलाकली साकेत पति रामावतार साकेत 30 वर्ष सभी निवासी गजरहा को भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त चालक रंजीत साकेत निवासी कोचिटा आटो को चला रहा था। सभी घायलों को हादसे के बाद 100 डायल द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।



