🔥 जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की विस्तारित बैठक संपन्न 🔥

अजय सिंह राहुल एवं कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में 13 जनवरी को होगा विशाल किसान एवं मजदूर आंदोलन
----------------
 सीधी- केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल (Ajay Singh) भैया एवं पूर्व मंत्री तथा सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar Patel) के नेतृत्व में 13 जनवरी को सीधी में किसानों मजदूरों का विशाल आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की एक वृहद एवं अहम बैठक पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में दिल्ली के विभिन्न सरहदों पर पिछले 40 दिनों से संघर्ष कर रहे अन्नदाता किसानों एवं मजदूरों के समर्थन में विशाल आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में 13 जनवरी को सीधी जिला मुख्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभाओं एवं ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसानों एवं मजदूरों को ट्रैक्टरों के साथ भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अजय सिंह राहुल भैया एवं कमलेश्वर पटेल बड़ी संख्या में किसानों मजदूरों के साथ ट्रैक्टरों में बैठकर विशाल रैली के द्वारा आंदोलन के लिए नियत स्थान गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के पूर्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के वर्तमान वरिष्ठ महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चंदेल के असामयिक निधन पर तथा किसान बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे दिल्ली के बॉर्डर में 50 से अधिक किसानों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024