🔥 पटवारी हल्का मे अगर नया अतिक्रमण होगा तो पटवारी पर की जायेगी कार्यवाहीः-कलेक्टर 🔥

शासकीय भूमियो पर किये गये बड़े अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही मे तेजी लाने का कलेक्टर ने दिये निर्देश
-----------------------------
सिंगरौली। किसी भी पटवारी हल्के मे अब अगर शासकीय भूमि पर नया अतिक्रमण होता है तो उसकी जबावदारी संबंधित हल्का पटवारी की होगी। सभी उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार अपने अपने उपखण्डो इस आशय का निर्देश जारी करे कि अगर कोई नया अतिक्रमण होता है तत्काल उसे हटाने की कार्यवाही करे। बड़े भू माफिया, आदतन अपराधियो के द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमणो को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान अभी तक हटाये गये अवैध अतिक्रमण की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा सभी उपखण्ड अधिकारियो को दिया गया।



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024