जप्त किया अवैध परिवहन में प्रयुक्त डंपर
-----------------------------
सीधी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी बहरी कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने सोन नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करने वाले वाहन को जप्त कर आरोपी चालक श्रीकांत दीक्षित पिता उमाकांत दीक्षित उम्र 30 वर्ष निवासी डढ़िया को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक बालू का डंपर ओदरा सोहनिया सोन नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम रवाना की गई । पुलिस ने अविलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 2361 को रोक कर चालक से बालू परिवहन करने के संबंध में कागजात मांगे, जो उपलब्ध ना होने के कारण वाहन चालक तथा वाहन को थाना लाया गया एवं कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी कपूर त्रिपाठी , सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम द्विवेदी ,आरक्षक दिनेश तथा धर्मराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
