🔥 एसपी ने आमजनों से रूबरू होकर जानी समस्याएं 🔥

अपराध के खात्में में लोगों से मांगा सहयोग

-----------------------------
सीधी। पुलिस जनसंवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने आज थाना जमोड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत पनवार चौहानन टोला तत्पश्चात थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपुर पहुंचे एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ, थाना जमोड़ी तथा कोतवाली के थाना प्रभारी ,दोनों ग्रामों के सरपंच सचिव गणमान्य नागरिक तथा आम जनता मौजूद रही । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने जनता से रूबरू होते हुए उनसे उनके क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा उनसे उनकी समाएं जानी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीधी पुलिस सीधी से अपराध को जड़ से खत्म करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यदि आपके आस पास कहीं भी अवैध शराब का विक्रय हो रहा है तो ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर उसपर अंकुश लगवाएं। यदि वह आरोपी फिर भी नहीं मानता है तो आप पुलिस को सूचित करें तथा यदि आप नहीं चाहेंगे तो आपका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। नशा पूरे समाज के लिए एक महामारी की तरह है इसलिए यदि आपके क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से नशीले पदार्थों एवं दवाइयों का विक्रय किया जा रहा हो तो उसकी सूचना आप पुलिस को दें। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने कहा अवैध रूप से रेत का उत्खनन हो रहा हो उसके बारे में भी पुलिस को सूचित कर आप उस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। आजकल कई चिटफंड कंपनियां हमारे आसपास घूम रही हैं जो कम समय में ज्यादा ब्याज पैसे दोगुना जैसे तमाम प्रलोभन देकर आपके पैसे हड़प कर रफू चक्कर हो जाती हैं। ऐसी कंपनियों में पैसे निवेश करने से बचें तथा यदि आप ऐसे किसी मामले में फंस चुके हो तो उसका आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दें हमने हजारों व्यक्तियों के चिटफंड में फंसे पैसे वापस करवाए है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान सम्मान के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया अपने आसपास की महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा करें। उन पर कुदृष्टि डालने वालों के विरुद्ध आवाज उठाएं समाज का असली हीरो वही होता है जो समाज की नारियों के सुरक्षा हेतु आगे आता है। अपने घर गांव के बूढ़े एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। अंत में पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम क्षेत्रों के बीट अधिकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ तथा स्वयं के मोबाइल नंबर सभी को बता कर कहा कि यदि आपको कोई समस्या होती है तो पहले आप अपने थाने में संपर्क करें। उसके पश्चात यदि आप की सुनवाई ना हो तो आप उप पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा मुझसे संपर्क करके अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं हम तत्काल आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024