उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक जी का सांगठनिक प्रवास सिंगरौली में

उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक जी का सांगठनिक प्रवास सिंगरौली में

समय सवेरा न्यूज, सिंगरौली। आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टिकोण से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिले प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक अपने सांगठनिक प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे। माननीय मंत्री जी आगामी विधानसभा चुनावों तक जिले के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश खटीक जी को जिले का तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी जी को रीवा‌ संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि अपने सांगठनिक दौरे‌ मंत्री महोदय जिले के विभिन्न मंडलों एवं‌ शक्ति केंद्रों की बैठको‌ मे हिस्सा लेंगे। इसी क्रम मे आज मंत्री जी के मुख्य आतिथ्य मे बैढ़न मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, तथा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पूनम गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे ने किया। बैठक मे माननीय मंत्री जी ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सांगठनिक संरचना पर गहन चर्चा की। मंत्री महोदय द्वारा मंडल मे स्थित शक्ति केंद्रों तथा‌ बूथ केंद्रों की संरचना पर चर्चा की तथा बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुखों की जानकारी मंडल कार्यकारिणी से प्राप्त की। मंत्री महोदय ने आगामी सांगठनिक कार्यों को तटस्थता से करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये तथा चुनाव प्रबंधन की बारीकियों पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024