भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्न

                                    भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्न


लोकसभा की जीत लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत - देवकुमार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में जोश और उत्साह के साथ शानदार आतिशबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया।
पार्टी कार्यालय में शानदार विजयश्री की शुभकामनाएं देेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जाता है। हमारे सभी विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया। जिसके कारण हम सीधी लोकसभा सीट को दो लाख से अधिक के मतों के अंतर से जीत पाये हैं। जीत में बूथ और पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। जिन्होंने जनता-जनार्दन के बीच जाकर पार्टी के लिये विजयश्री का आशिर्वाद मांगा।

जीत ऐतिहासिक: विश्वामित्र पाठक

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि लोकसभा की जीत ऐतिहासिक है। हमारे कार्यकर्ताओं ने शानदार उत्साह के साथ जीत के लिये अंतिम दम तक डटे रहे। जिसका परिणाम सुखद और कल्याणकारी है।

प्रधानमंत्री मोदी के लिये जीत ऐतिहासिक- कुंवर सिंह

धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा की विजयश्री की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तिव को जाता है। इस बार भी हम धौंहनी विधानसभा में अच्छी लीड देने में कार्यकर्ताओं के दम पर सक्षम हुये हैं।


भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उत्सव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, लोकसभा के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष के.के.तिवारी ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024