आम जनमानस के साथ अत्याचार एवं न्याय दिलाने में भेदभाव कर रही है मोहन यादव की सरकार - पिछड़ा वर्ग कांग्रेस

                               आम जनमानस के साथ अत्याचार एवं न्याय दिलाने में भेदभाव कर रही है मोहन यादव की सरकार - पिछड़ा वर्ग कांग्रेस

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक हुई,जिसमे हाल ही में चितरंगी निवासी को गोली मारकर हत्या कर दी गई और अपराधी के घर पर बुलडोजर नहीं चली जिसकी कड़ी निंदा किया गया, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के द्वारा आए दिनों अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं शोषित समाज के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है कहीं आदिवासी के ऊपर पेशाब कांड ,कहीं अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों को दिन दहाड़े गोली मारी जा रही है, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर लूट रहे हैं और कई भ्रष्टाचार में लिप्त है जो आए दिन सोशल मीडिया में सुनने व देखने को मिलता है और भाजपा सरकार पीड़ित आम जनमानस को न्याय दिलाने में भेदभाव कर रही है यहां तक की कुछ चिन्हित लोगों के घर पर बुलडोजर चला रही है और जो वास्तविक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपराधी गतिविधियों में लिप्त हैं उनके घर पर बुलडोजर नहीं चला रही है ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार शोषित समाज के लोगों को न्याय दिलाने में भेदभाव कर रही है।उक्त घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलकर उपरोक्त के संबंध में बहुत जल्द ज्ञापन देंगे उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह पूर्व प्रदेश सचिव राम शिरोमणि शाहबाल, पूर्व प्रदेश सचिव बीएन त्रिपाठी एडवोकेट,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मनोज शाह,संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद साकेत ,युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुदामा प्रसाद साकेत, जिला उपाध्यक्ष राम भजन कुशवाहा,राधिका प्रसाद शाह, सूचना अधिकार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विद्यापति शाह उपाध्यक्ष,रतीभान वर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा,शिवबालक कुशवाहा, रामकरन वर्मा एडवोकेट, सुभाष शाह ,अनिल वर्मा, गिरिजा प्रसाद कुशवाहा, पूजा पांडेय,इंद्रेश वर्मा,अजय शाह ,अशोक कुशवाहा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024