सीधी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सीधी जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में किया गया। जिसमें अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी के 15 विद्यार्थियों का चयन रीवा में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मिनी वर्ग बालिका 14 वर्ष में छात्रा आसमा सिंह, नैंसी द्विवेदी व रूपाली सिंह , मिनी वर्ग बालक14 वर्ष में कृष्ण कुमार सेन,अभिषेक दुबे,प्रतीक मिश्रा चंद्र प्रकाश सिंह, रूद्रवीर सिंह चौहान, जूनियर वर्ग बालिका 17 वर्ष मे आभा पाठक, आंचल चौधरी, शिवानी तिवारी , व जूनियर वर्ग बालक 17 वर्ष में ओमप्रकाश सिंह, आदर्श सिंह चौहान ,सुखेंद्र सिंह ,आयुष पांडे का चयन रीवा में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
स्कूल के संचालक सौरभ सिंह जी ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय से 14 वर्ष छात्र - छात्रा वर्ग में 8 खिलाड़ी,17 वर्ष छात्र– छात्रा वर्ग में 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
ये सभी खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रीवा जिले में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल प्रशिक्षक अरविंद अवधिया के कुशल मार्गदर्शन में इस विद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर वर्ष राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेते हैं। यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है। छात्रों की उपलब्धि में प्रबंधक राम सिंह तोमर, प्राचार्या दीपिका सिंह,प्रधानाध्यापक डी पी मिश्र एवम समस्त शिक्षकों ने बधाई प्रेषित की।