सीधी। पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी (म.प्र.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश क्रमांक 7280-A/2025 के तहत जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
तबादले की सूची इस प्रकार है:
कन्हैया सिंह बघेल, निरीक्षक, रीडर शाखा से स्थानांतरित होकर थाना कोतवाली प्रभारी बनाए गए हैं।
रीता त्रिपाठी, कार्य निरीक्षक, थाना यातायात से महिला थाना प्रभारी बनीं।
अभिषेक उपाध्याय, कार्य निरीक्षक, पुलिस लाइन से थाना यातायात प्रभारी बने।
राजेश पाण्डेय, कार्य निरीक्षक, थाना अमिलिया से पुलिस लाइन भेजे गए।
दीपक बघेल, उपनिरीक्षक, थाना मझौली से थाना चुरहट प्रभारी बनाए गए।
अतर सिंह, उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन से मझौली थाना प्रभारी बने।
विवेक द्विवेदी, उपनिरीक्षक, थाना कोतवाली; से थाना कमर्जी प्रभारी बनाए गए।
विशाल शर्मा, उपनिरीक्षक, चौकी सिहावल से थाना अमिलिया प्रभारी बने।
आकाश सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन से चौकी सिहावल प्रभारी बनाए गए।
विकास सिंह, उपनिरीक्षक, चौकी बहमनी से थाना कोतवाली भेजे गए।
भूपेन्द्र बागरी, कार्यालयीन, थाना सेमरिया से चौकी बेहनौनी प्रभारी बनाए गए।
यह आदेश प्रशासनिक सुचारुता और विभागीय कार्य संचालन को दृष्टिगत रखते हुए पारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थ स्थान पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।
- पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी (म.प्र.)